Type Here to Get Search Results !

सचिन तेंदुलकर बने 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर | Sachin Tendulkar becomes brand ambassador of 2023 Cricket World Cup

सचिन तेंदुलकर 2023 में क्रिकेट वर्ल्ड के ब्रांड एंबेसडर होंगे 


 भारत मे होने जा रहा क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में चारचांद तब लगा जब ये ऐलान हुआ कि  क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर होंगे ।

बात करे सचिन तेंदुलकर की तो 

 जब 2011 में आखिरी बार भारतीय सरजमीं पर विश्व कप खेला गया था, तब सचिन ने 9 मैचों में 53.56 की औसत से सबसे ज्यादा 482 रन बनाए थे। उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए थे। भारत के लिए सबसे अच्छा तब मौका रहा जब  सचिन ने अपने दम पर सेमीफाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। 

ऐसे में जब 12 साल बाद फिर एक बार वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है, सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर की भूमिका दी गई है। 

सचिन ने एक बात कही जिसे सुनकर आप बहुत खुश हो जायेगे और आप भी तारिक करने लगेंगे ।

जॉइन टेलीग्राम चैनल  👈👈👈

इस मौके पर सचिन ने कहा

कि जब मैंने 1983 में कपिल देव को विश्व कप उठाते देखा था, मेरे लिए वो कभी न भुला पाने वाला अनुभव था। मैंने अपने दोस्तों के साथ उस कामयाबी का जश्न मनाया था। मैं भी देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता था। मैंने तब ये फैसला किया था चाहे जो भी हो, मैं विश्व कप जीतने के अपने सपने का पीछा करता रहूंगा। इसके बाद हर दिन मैंने खुद को वर्ल्ड कप जीतने की खातिर समर्पित कर दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साल 2011 में जो हुआ, वह अविश्वसनीय था। वह मेरे करियर का अच्छा दिन था। 

सचिन ने देश रहने वाले लोगों के लिए  एक शब्द बोले जो दिल को छू लेगा

सचिन ने कहा कितनी बार ऐसा होता है, जब देश एकसाथ जश्न मनाता है। बहुत कम ऐसी चीजें होती हैं, जिस पर पूरा देश जश्न मनाता है। विश्व कप जीत भी इसी में से एक थी। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार भी वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहेगी। हमारे पास एक अच्छी टीम है और एकजुट होकर हम खिताब पर कब्जा जमा सकते हैं।


सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 

मैं  भारत के लोग फिर एक बार 12 साल पुराने अनुभव को जीना चाहते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम वर्ल्ड कप जीतने में सफल होंगे। 

आप सब सचिन तेंदुलकर को वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने की शुभकामनाएं दें। 

By Krishnapal Singh Thakur

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section