आज हम बात करने जा रहे है हरभजन सिंह और सूर्यकुमार यादव के बारे में
हरभजन सिंह ने कहा:-
सूर्यकुमार यादव का प्रयोग भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में ब्रह्मास्त्र के तौर पर करना चाहिए
हरभजन ने दैनिक जागरण से कहा कि श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक तरह के बल्लेबाज हैं।
ये सब प्रत्येक गेंद में 1 रन बनाएंगे, लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव 30 गेंद खेल गए तो वह 60 या 70 रन बना सकते हैं।
आपको टीम में कोई ना कोई ऐसा बल्लेबाज चाहिए, जो गेम को विपक्षी टीम से दूर ले जा सके। ऐसी क्षमता का प्रयोग ब्रह्मास्त्र के तौर पर होना चाहिए। उसे बाहर बिठाकर बर्बाद नहीं करना चाहिए। आप आंकड़े को ध्यान में ना रखते हुए यह देखिए कि सूर्यकुमार यादव क्या कर सकते हैं। हमें पता है कि सूर्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेम बदल सकते हैं।
अगर 4 आउट हो गए हैं और जिम्मेदारी लेनी है, तो सूर्यकुमार यादव यह भी कर सकते हैं। अगर ऐसी ही परिस्थिति है और काउंटर अटैक करना है, तो सूर्यकुमार यादव वह भी करके दिखा सकते हैं।
हरभजन ने कहा कि:-
वर्ल्ड कप में रोहित और शुभमन को ओपनिंग करनी चाहिए। फर्स्ट डाउन विराट के बाद मैं चौथे नंबर पर केएल राहुल को देखना चाहता हूं। पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव, छठे नंबर पर हार्दिक पांड्या और सातवें नंबर पर रवींद्र जडेजा होने चाहिए। सूर्या और जडेजा सिचुएशन के हिसाब से अपनी बैटिंग पोजिशन में अदला-बदली कर सकते हैं।
Krishnapal Singh Thakur को बताएं क्या आप हरभजन सिंह के बयान से सहमत हैं?
By Krishnapal Singh Thakur


.jpeg)